फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer gave his life upset due to the discord in family

किसान ने दी जान: परिवार की कलह से था परेशान, ऐसे हाल में मिली लाश; सहम गए घरवाले

Sun, 07 May 2023 05:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 05:14 PM IST
सार

किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। किसान के शव को देख चीत्कार मच गई।
 

विज्ञापन
farmer gave his life upset due to the discord in family
पेड़ पर लटकी रस्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के नगला सिकंदर में पारिवारिक विवाद में किसान पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाई है।

विज्ञापन

पेड़ पर लटकी मिली लाश 

नगला सिकंदर निवासी रामनरेश (55) रात करीब 11 बजे घर के पीछे खड़े पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी उस समय हुई जब पड़ोस में आयोजित शादी समारोह से लोग घर की ओर लौट रहे थे। रामनरेश को पेड़ पर लटका देख हर किसी के होश उड़ गए। तत्काल ही उसको पेड़ से नीचे उतारने के साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका अंजेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में दी जान 

थानाध्यक्ष एका अंजेश कुमार ने बताया कि किसान के फंदे पर झूलने की पीछे कोई पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि कोई तहरीर आती है तो मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed