फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer father-daughter dies due to fall of high tension electric wire in agra

आगरा में दर्दनाक हादसा: खेत में काम रहे पिता-पुत्री पर गिरा बिजली का तार, दोनों की मौत

Fri, 23 Apr 2021 06:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 06:41 PM IST
सार

खेत में कंटीले तारों को कसते समय हुआ हादसा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Farmer father-daughter dies due to fall of high tension electric wire in agra
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के निबोहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सलेमपुर धनगर में फसल को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर कटीले तार लगा रहे पिता-पुत्री के ऊपर बिजली का तार गिर गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सलेमपुर धनगर निवासी दिलीप जादौन (34) पुत्र मानसिंह अपनी पुत्री सपना (12) के साथ अपने घर से 500 मीटर दूर अपने खेतों पर कंटीले तारों को कस रहे थे। अचानक से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से कंटीले तारों में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विद्युत सप्लाई को बंद करा कर दोनों को तारों से दूर किया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सुमित सिंह पहुंचे और पीड़ित परिवार को बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सूरज प्रसाद के मुताबिक मृतक के भाई बलवीर सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed