फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer electrocuted to death due to broken electric wire on the road

बिजली विभाग की लचर व्यवस्था: मौत बनकर टूटा जर्जर विद्युत तार, घर लौट रहे किसान ने गंवाई जान

Thu, 30 Mar 2023 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

फिरोजाबाद के कस्बा एका से बाजार कर घर लौट रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव के बाहर ही ट्रांसफार्मर के पास टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Farmer electrocuted to death due to broken electric wire on the road
करंट से किसान की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद के कस्बा एका में हुआ दर्दनाक हादसे में किसान की जान चली गई। वह गांव के बाहर विद्युत ट्रांसफार्मर के पास टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से अचेत हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

विज्ञापन

लौट रहा था बाजार से

मृतक जयपाल के भाई अजय ने बताया कि वह बुधवार को कस्बा एका का बाजार करने के लिए गया था। शाम करीत सात बजे वह कस्बा एका का बाजार कर घर लौट रहा था। गांव के बाहर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूटा पड़ा था। इसकी चपेट में वह आ गया। उसे करंट लगा और अचेत होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इस बीच ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन युवक को उपचार को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, पांच फ्रांसीसी पर्यटक हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना पर एका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक के आठ माह का एक बेटा है। वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed