फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer electrocuted by high tension line

Agra News: हाईटेंशन लाइन से किसान को लगा करंट

Mon, 02 Oct 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer electrocuted by high tension line
हाईटेंशन लाइन से किसान को लगा करंट
विज्ञापन


बेवर। नगला परम करपिया निवासी एक किसान हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राज नरायण सोमवार की दोपहर अपने मशरूम के प्लांट पर घूरा बिक्री करने गए थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से तीव्र करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह अचेत हो गए। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद


युवक हुआ लापता, परिजन ने दी तहरीर

कुसमरा। यादव नगर निवासी एक युवक लापता हो गया। परिजन ने काफी तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले में आलोक ने तहरीर दी। बताया कि छोटा भाई रोहित व्यापार को लेकर परेशान चल रहा था। शनिवार की शाम को वह कहीं चला गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने तहरीर दी। थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




सूजापुर में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडा
भोगांव। गांव सूजापुर में पड़रा खेत में चले जाने के विवाद को लेकर कुंती देवी जेठ रूपलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडा चले। मामले में कुंती देवी ने बताया कि सुबह उनका पडरा जेठ रूपलाल के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने पिटाई की। बचाने आई पुत्री मुस्कान और प्रियंका को भी पीटा। दूसरे पक्ष की गुड्डी देवी ने बताया कि वह खेत पर थी। तभी जमीन के विवाद को लेकर कुंती व उनके परिजन आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे व पुत्र सनोज को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed