{"_id":"663e0bab1f156f42b60ed3db","slug":"farmer-dies-while-taking-out-chaff-from-haystack-suddenly-falls-could-not-get-up-again-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad:बुर्जी से भूसा निकालते-निकालते किसान की मौत, अचानक गिरा...फिर नहीं उठ सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad:बुर्जी से भूसा निकालते-निकालते किसान की मौत, अचानक गिरा...फिर नहीं उठ सका
Fri, 10 May 2024 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 May 2024 05:27 PM IST
सार
पशुओं के लिए भूसा लेने बुर्जी में गए किसान की मौत हो गई। वो अचानक ही जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद नहीं उठा। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में खेत पर पशुओं के लिए भूसा भर रहे एक युवा किसान की बुर्जी से गिरकर मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नरगापुर की ठार निवासी सर्वेश कुमार( 33) पशुओं के लिए भूसा लेने के लिए गए थे। परिजन के मुताबिक भूसे की बुर्जी पर चढ़कर वह भूसा निकल रहे थे। तभी अचानक वह बुर्जी से नीचे गिर गए और घायल हो गए। परिजन ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया है। थाना प्रभारी मटसेना प्रेमशंकर पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का असल कारण पता चलेगा।