फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer dies of shock after 3 bighas land lost in consolidation DM orders to inquiry in Kasganj 

कासगंज: चकबंदी में चली गई 3 बीघा जमीन, किसान की सदमे से मौत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश  

Mon, 25 Apr 2022 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 04:00 PM IST
सार

किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि किसान के पास महज तीन बीघा ही जमीन थी, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
farmer dies of shock after 3 bighas land lost in consolidation DM orders to inquiry in Kasganj 
किसान की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में चल रही चकबंदी ने एक किसान की जान ले ली। बताया गया है कि ग्राम म्यूनी में चकबंदी में जमीन चले जाने से एक किसान की सदमे में आकर मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने चकबंदी विभाग से जुड़े अधिकारियों पर रिश्वत लेने के बाद भी चकबंदी में ली गई जमीन वापस न देने का आरोप लगाया है।  डीएम हर्षिता माथुर ने मामले की जांच डिप्टी कलक्टर रितू सिरोही को सौंपी है। डीएम का कहना है कि रिश्वत लेने सहित सभी तथ्यों की जांच होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

 
गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम म्यूनी में चकबंदी चल रही है, जिसमे ग्रामीणों के खेतों को चकबंदी में लेकर खेतों का एक चक बनाया जाता है।  गांव  के निवासी किसान पंछी (50) पुत्र लक्षण के पास तीन बीघे का एक खेत था जो चकबंदी में चला गया। किसान इसी खेत के सहारे अपने परिवार का भरण पोषण करता था। खेत चकबंदी में चले जाने से किसान काफी तनाव में रहने लगा। शनिवार को देर रात किसान अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। किसान को जमीन पर गिरा देख परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर मृतक के भाई नंद किशोर ने चकबंदी अधिकारी द्वितीय, सहायक चकबंदी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को नामजद करते हुए पुलिस को दी है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने  चकबंदी लेखपाल व अन्य चकबंदी अधिकारियों से अपना खेत वापस लेने की बात की तो लेखपाल व अन्य अधिकारियों ने पंछी से 60 हजार रुपये मांगे। भाई ने मांगी गई धनराशि भी दे दी, लेकिन उसके बाद भी चकबंदी लेखपाल ने खेत नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकबंदी लेखपाल व अन्य चकबंदी अधिकारी आश्वासन देते रहे। 22 अप्रैल को ग्रामीणों के साथ जाकर पंछी ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। जिसके बाद सदमे में भाई की मौत हो गई। थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि चकबंदी लेखपाल व अन्य अधिकारियों को नाम दर्ज करते हुये तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कराई जाएगी जांच 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि  ग्राम म्युनी में किसान के मौत के मामले में जो आरोप परिजनों ने लगाए हैं उनकी पूरी जांच की जाएगी। डिप्टी कलक्टर रितू सिरोही को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed