फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after getting caught in rotavator; family plunged into grief.

Agra News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting caught in rotavator; family plunged into grief.
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो शंकर लाल स्रोत परिजन - फोटो : Archive
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव ठार रामपुर में सोमवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक ठार रामपुर निवासी शंकर लाल (45) सोमवार सुबह करीब 10 बजे बड़े भाई वीर नारायण ट्रैक्टर-रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर पर शंकर लाल ने पैर रख दिया और उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक ट्रैक्टर रोका गया, तब तक उसका शरीर गंभीर रूप से रोटावेटर में फंस चुका था। हादसा होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शंकर लाल को रोटावेटर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार शंकर लाल अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed