फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being hit by rotavator

रोटावेटर की चपेट में आए किसान की हुई मौत

Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by rotavator
बेवर। गांव खाकेताल निवासी एक किसान सोमवार की दोपहर खेत की जोताई करवा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 48 वर्षीय किसान जबर सिंह का खेत गांव लोधीपुर और कौआटांडा के बीच में है। सोमवार की दोपहर जबर सिंह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर जोताई करवा रहे थे। ट्रैक्टर से उतरने के दौरान अचानक उनका पैर रोटावेटर में फंस गया। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे अन्य किसान आ गए। रोटावेटर में फंसकर किसान का एक पैर कमर से उखड़ गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अधिक खून बह जाने की वजह से किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र पवन की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed