फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being crushed under tractor wheel

Agra News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर किसान की मौत

Thu, 22 Feb 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under tractor wheel
कुसमरा।मोहकमपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की दोपहर टायर फटने के बाद एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण किसान उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हिरौली निवासी किसान मदन मोहन राठौर (50) बृहस्पतिवार की सुबह सरसों का भूसा ट्रैक्टर में लाद कर इटावा बिक्री करने के लिए गए थे। माल बिक्री करने के बाद दोपहर के समय गांव निवासी अमन के साथ ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर जब चौकी क्षेत्र में मोहकमपुर पुलिया के पास पहुंचा। तभी अचानक तेज धमाके साथ ट्रैक्टर का टायर फट गया।
विज्ञापन


टायर फटने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और मदन मोहन टायर के नीचे दब गए। दुर्घटना देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह किसान को टायर के नीचे से निकाला। वह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिवम ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed