{"_id":"61e3f1b8d0e1b7536a2a9204","slug":"farmer-died-in-road-accident-on-agra-fatehabad-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 16 Jan 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:51 PM IST
सार
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक हंगामा हुआ। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक लोगों को समझाते रहे। अधिकारियों से आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय मनीराम पुत्र पूरन सिंह पैदल जा रहा था। जैसे ही वह आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर नगला गड़रिया मोड़ के पास पहुंचा तभी मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जेपी पांडे, तहसीलदार मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन