फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer died in bull attack

सांड़ के हमले में किसान की जान गई

Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer died in bull attack
बाह। जैतपुर के पचपेड़ा गांव के किसान कालीचरन (45) की बुधवार की शाम सांड़ ने हमलाकर जान ले ली। हमलावर सांड़ उन्हें देर तक मेड़ पर पटकता रहा। इस दौरान उसके सींग किसान के पेट में घुस गए थे। वह गेहूं की फसल कटाई के लिए खेत पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

पचपेड़ा गांव के कालीचरन अविवाहित थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत में गेहूं की फसल काटने के लिए घर से निकले थे। खेत की मेड़ पर मौजूद सांड़ को उन्होंने भगाने की कोशिश की। तभी सांड़ ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े, तब तक सांड़ उनको मेड़ पर पटकता रहा। हमले के दौरान सांड़ के सींग सीने में घुस गए थे। मेड़ पर अचेत पड़े काली चरन को लेकर उनके भाई मुकेश, श्रीचंद्र, किशन सिंह आदि जैतपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि सांड़ के हमले में किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed