फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer died by cows attack

खेत पर गए किसान को गोवंश ने दौड़ाया, खेत में गिरकर मौत

Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
farmer died by cows attack
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर में शनिवार की सुबह खेत पर गए एक किसान पर गोवंशों ने हमला कर दिया। बचने के लिए भाग रहा किसान खेत में गिर गया। उन्हें परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश शनिवार की सुबह खेत से पशुओं को भगाने के लिए गए थे। यहां गोवंश का एक झुंड किसान पर हमलावर हो गया। इससे बचने के लिए भागता हुआ किसान बेहाल होकर खेत में बेसुध होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने गोवंश को भगाया और परिजन को सूचना दी। आननफानन सत्यप्रकाश को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी जुटाई। मृतक के भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि सांड़ से बचने के लिए भागने के दौरान भाई गिरा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed