{"_id":"5df62f038ebc3e87ca32e8aa","slug":"farmer-death-due-to-shocks-after-crop-damaged-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी देख सदमे से किसान की मौत, कर्ज लेकर बोया था गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से फसल की बर्बादी देख सदमे से किसान की मौत, कर्ज लेकर बोया था गेहूं
Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को हई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल की बर्बादी देख थाना फरिहा के आरापुर निवासी किसान को सदमा लग गया। किसान की हालत खराब होने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। उसने कर्ज लेकर चार एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी।
आरापुर कोंडर निवासी किसान फूल सिंह (65) पुत्र धनीराम ने चार एकड़ खेत में गेहूं की फसल की बुवाई की थी। शुक्रवार को बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल में पानी भर गया था। 13 दिसंबर को दोपहर के बाद फूल सिंह खेतों की ओर गए और गेहूं की फसल बरबाद होते देख उन्हें एकदम घबराहट हुई और उनकी हालत बिगड़ गई।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्हें तत्काल प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 14 दिसंबर की रात को किसान फूल सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। ग्रामीणों का कहना है बारिश, ओलावृष्टि के कारण फूल सिंह की चार एकड़ में की गई गेहूं की फसल पानी में डूब गई। उन्होंने कर्ज लेकर चार एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी।

Trending Videos
प्रधान बोले, ग्रामीण की सदमे से हुई मौत
ग्राम पंचायत भींकनपुर सांखिनी के प्रधान वासुदेव सिंह ने कहा कि आरापुर कोंडर में किसान फूल सिंह की मौत फसल बरबाद होने के कारण सदमे से हुई है। उन्होंने कहा कि अभी एसडीएम को सूचना नहीं दी है। ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी थी। उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखा है।
शिकोहाबाद के तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि आरापुर कोंडर में किसी किसान की सदमे से मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी लेखपाल, कानूनगो को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएंगे। फसल में हुई हानि का आकलन कराएंगे। परिजनों से बात करेंगे।