फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer death due to heart attack after crop damage by stray animals in agra

आवारा पशुओं ने बर्बाद की फसल, सदमे से किसान की मौत

Sun, 20 Jan 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jan 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer death due to heart attack after crop damage by stray animals in agra
फसल की बर्बादी देख सदमे से किसान की मौत

आगरा में फसल की बर्बादी देखकर सदमे से एक किसान की मौत हो गई। किसान ने पौने दो बीघा में गेहूं की बुवाई की थी। घुमंतू पशुओं ने फसल बर्बाद कर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


खेरागढ़ के गांव भिलावली निवासी साहब सिंह (62) पौने दो बीघा जमीन का मालिक थे। इन्होंने इसमें गेहूं की बुवाई की थी। शनिवार की दोपहर वो खेत पर गए तो देखा कि आवारा पशुओें ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार फसल पूरी तरह से चौपट देखकर किसान को सदमा लगा। उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद जमीन पर गिर गए। आसपास काम करने वाले अन्य किसानों और परिवारीजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत से परिवार में कोहराम

इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। पत्नी रज्जो देवी ने बताया कि कर्जा लेकर गेहूं की फसल बोई थी, परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। 

पहले से ही परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। इनकी मौत के बाद तो और आफत टूट पड़ी। किसान की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ग्राम प्रधान राजवती देवी ने बताया कि साहिब सिंह बेहद गरीब थे। कर्जा लेकर खेती की। आवारा पशुओं ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। यह समस्या लगातार बढ़ रही है। फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही घुमंतू पशु लोगों पर हमला भी कर देते हैं। सरकार को इनसे छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed