फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer committed suicides in debt

कर्ज में डूबे किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, मचा है कोहराम

Wed, 03 Oct 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicides in debt
किसान ने की आत्महत्या

धान की फसल नष्ट हो जाने से दुखी मथुरा में मगोर्रा के गांव शीशराम में एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। धान में कीड़ा लग गया था और बाली में दाना नहीं पड़ा था। परिवार वालों का कहना है कि चार लाख का ऋण बैंक से लेकर किसान ने धान की खेती की थी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि किसान पिछले कई दिनों से तनाव में था। 

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव शीशराम निवासी होशियार सिंह (50) पुत्र हरचरण ने छह बीघा जमीन में धान की फसल की थी। खेत में लहलहाती फसल को देख होशियार कई सपने बुन रहा था। कड़ी मेहनत की थी इस फसल को तैयार करने में। लेकिन धान की फसल में लगे कीड़े ने उसकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया था। 
विज्ञापन


कीटनाशक छिड़ककर फसल को कीड़े से बचाने की भरसक कोशिश उसने की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। बुधवार की सुबह को वह खेत पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पड़ोसी खेत पर गया तो उसने शव देखकर उसके घर वालों को सूचना दी। परिजन खेत पर आए तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो धान की फसल बोने के लिए मृतक किसान ने चार लाख रुपये बैंक से कर्ज लिया था। एक तरफ कर्ज में दबे किसान की फसल में कीड़ा लगने से वह काफी परेशान था। बुधवार को किसान ने ऐसा कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसान की जहर खाने से मौत हुई है, पर ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed