{"_id":"5e32d08f8ebc3e4adb512ca2","slug":"farmer-committed-suicide-due-to-nomad-animals-ruined-crops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दी फसल, निराश किसान ने दे दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दी फसल, निराश किसान ने दे दी जान, परिवार में छाया मातम
Fri, 31 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
राकेश कुमार कुशवाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह क्षेत्र के हिंगोटखेड़ा गांव में घुमंतू पशुओं के गेहूं की फसल बर्बाद कर देने से परेशान किसान राकेश कुमार कुशवाह (40) ने बुधवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह फंदे पर लटकता शव देख परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंगोटखेड़ा निवासी राकेश कुशवाह के पिता उदयराज सिंह बीमार है। दिल्ली के अरबन हॉस्पिटल में भर्ती है। राकेश कुशवाह ने उनकी रीढ़ की हड्डी के आपरेशन के लिए अपनी डेढ़ बीघा जमीन के अलावा पूर्व प्रधान गंगा दयाल के 12 बीघा रकवे को बटाई पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी।
फसल की रखवाली के लिए खेत पर बाड़ भी लगाया था। दिन-रात वह रखवाली भी करता था। परिजनों ने बताया कि दिन-रात रखवाली के बाद भी बुधवार की रात खेत में घुसे पशुओं के झुंड गेहूं की फसल उजाड़कर रख दी। इससे परेशान होकर राकेश कुशवाह ने खेत पर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो मातम पसर गया।

इलाज और बच्चों की परवरिश कैसे होगी ?
किसान की मौत के बाद पत्नी अनीता देवी रो रो कर बेहाल है। अनीता ने बताया कि अब उसके ससुर का इलाज कैसे होगा? बच्चों सचिन, ऋषि, प्रिया की परवरिश कैसे होगी ? खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे राकेश कुशवाह की मौत के साथ ही परिवार के पास अब खेती करने वाला भी कोई नहीं है।