{"_id":"686b3c9812019c500d03b488","slug":"farmer-beaten-to-death-and-wife-in-police-custody-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गले में फंदा और शरीर पर चोट के निशान...रात में दंपती में झगड़ा, सुबह फर्श पर इस हाल में मिली पति की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गले में फंदा और शरीर पर चोट के निशान...रात में दंपती में झगड़ा, सुबह फर्श पर इस हाल में मिली पति की लाश
Mon, 07 Jul 2025 08:48 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:48 AM IST
सार
आगरा में संदिग्ध स्थिति में किसान की माैत हो गई। शरीर पर चोट के निशान और गले में फंदा पड़ा था। मामले में पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव दुल्हारा में किसान सुरेश (45) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह पत्नी प्रीति ने पड़ोसियों को जानकारी दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। गले में फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के पीछे खेत अपने नाम करने का विवाद सामने आया है।
गांव दुल्हारा निवासी किसान सुरेश चार भाई थे। सभी गांव में अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं। सुरेश खेती के साथ मजदूरी भी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि 10 साल पहले सुरेश की पहली पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। 8 साल पहले कागाराैल के दिगराैता निवासी प्रीति से दूसरी शादी कर ली।

प्रीति का भी पहले पति से विवाद हो गया था। सुरेश का 6 साल का बेटा कुलदीप है। परिजन ने पुलिस को बताया कि अक्सर सुरेश और प्रीति का विवाद होता था। पूर्व में प्रीति ने अपना नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराया था। इसके बाद खेत भी अपने नाम करने के लिए दबाव बना रही थी।
इस कारण अक्सर घर छोड़कर चली जाती थी। जब भी वापस आती थी, वह झगड़ा करने लगती थी। शनिवार रात को ही अकेले घर आई थी। इसके बाद दोनों में वाद विवाद हुआ। रविवार को प्रीति घर से निकली। पड़ोसियों को बताया कि पति कुछ बोल नहीं रहे हैं। इसके बाद एक महिला घर में गई तो सुरेश फर्श पर पड़े थे। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची।

डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि मृतक के सिर, हाथ, पैर में चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के गले में साड़ी का बना फंदा जरूर पड़ा था। लग रहा है कि हत्या के बाद शव को लटकाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले में मृतक के बड़े भाई सोबरन सिंह की तहरीर पर प्रीति और अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी को हिरासत में लिया गया है। वह कुछ बोल नहीं रही है। उससे पूछताछ की जाएगी।
मामले में मृतक के बड़े भाई सोबरन सिंह की तहरीर पर प्रीति और अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पत्नी को हिरासत में लिया गया है। वह कुछ बोल नहीं रही है। उससे पूछताछ की जाएगी।