फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Attempted Self Immolation Due To Land Dispute Mathura Police Save

मथुरा में किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, मुख्यमंत्री-जिलाधिकारी से लगाई थी न्याय की गुहार

Tue, 26 Nov 2019 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Nov 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer Attempted Self Immolation Due To Land Dispute Mathura Police Save
जमीनी विवाद से परेशान किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर कोतवाली की घटना को अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है, जब दबंगों से परेशान दंपती ने कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। एक बार फिर अफसरों के चक्कर लगाते हुए परेशान हुए किसान ने यही आत्मघाती फैसला लिया। हालांकि परिवार की महिलाओं की चीखपुकार से किसान की जान बच गई। पीड़ित ने एआरओ और पुलिस पर दबंगों का साथ देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वृंदावन के पानीगांव खादर में सोमवार को गोविंद कुंड राधानिवास क्षेत्र निवासी जुगल किशोर निषाद पुत्र मदनी ने खेत पर एक प्लास्टिक की कैन में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की। परिवार की महिलाओं व मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको रोका। 
विज्ञापन


जुगल किशोर ने बताया कि वो वर्ष 2009 से 2018 तक मांट तहसील में पट्टे पर हासिल जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए भटक रहा है। मुख्यमंत्री, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी व स्थानीय पुलिस के दरवाजे खटखटाने पर भी जब किसान की सुनवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने लगाया यह आरोप

किसान ने बताया कि पानीगांव खादर में उसके पिता मदनी के नाम विधिक पट्टा था। पिता की मौत के बाद उसने इस पट्टे का दाखिला खारिज कराने के लिए 2009 से अब तक तहसील मांट के चक्कर लगा रहा है। पिछले कुछ दिनों से इस जमीन पर दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस संबंध में उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की है। एआरओ मांट राजीव उपाध्याय उसके खेत पर पहुंचे तो कागजात दिखाए, उन्होंने इन्हें बगैर देखे ही फेंक दिया। उसके साथ परिवार की महिलाओं को भी गालियां दी। किसान ने एआरओ और पुलिस पर खुलकर गंभीर आरोप भी लगाए। 

इधर, एआरओ राजीव उपाध्याय का कहना है कि पानीगांव के एक किसान को खेत पर कब्जा दिलाया है। जुगल किशोर निषाद के पास जमीन संबंधी कोई कागज नहीं है। उसका नाम रिकार्ड में नहीं है। जुगलकिशोर ने अवैध कब्जा कर रखा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed