{"_id":"6a3a1e376404ebcb390b1ec0","slug":"farmer-alleges-threats-after-exposing-bribery-lekhpal-suspended-now-facing-police-pressure-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लेखपाल की शिकायत कर मुश्किल में पड़ा किसान, अब उसके पीछे पड़ी पुलिस; डेढ़ घंटे तक चौकी में बैठाए रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लेखपाल की शिकायत कर मुश्किल में पड़ा किसान, अब उसके पीछे पड़ी पुलिस; डेढ़ घंटे तक चौकी में बैठाए रखा
Tue, 23 Jun 2026 11:18 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:18 AM IST
सार
आगरा के डौकी क्षेत्र के एक किसान ने आरोप लगाया है कि घूसखोरी का वीडियो दिखाकर लेखपाल को निलंबित कराने के बाद अब उसे पुलिस की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान का दावा है कि चौकी में बैठाकर उससे जबरन लिखत-पढ़त कराई गई, जिसके बाद उसने संपूर्ण समाधान दिवस में सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के सदर तहसील के डौकी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना किसान को भारी पड़ रहा है। वीडियो दिखाने पर लेखपाल को निलंबित तो कर दिया गया लेकिन किसान का आरोप है कि अब उसे खाकी के खौफ का सामना करना पड़ रहा है। चौकी इंचार्ज ने डेढ़ घंटे तक चौकी में बैठाकर धमकी दी और जबरन एक लिखत-पढ़त करवा ली। संपूर्ण समाधान दिवस में सुरक्षा की गुहार लगाने पर जांच एसीपी फतेहाबाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शिकायती पत्र के मुताबिक, गढ़ी रामफल के सत्यप्रकाश ने लेखपाल सतेंद्र सिंह पर घूसखोरी का आरोप लगाया। 8 जून, 2026 को जिलाधिकारी मनीष बंसल को वीडियो साक्ष्य देने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद लेखपाल और अवैध कब्जेदारों ने रंजिश माननी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
ये भी पढ़ें - BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
विज्ञापन
एक साजिश के तहत 12 जून को चौकी इंचार्ज सुनील दीक्षित ने सत्यप्रकाश के भाई अशोक के मोबाइल पर फोन किया। शिकायतें बंद करने के लिए कहा और चौकी पर बुलाया। सत्यप्रकाश का आरोप है कि 19 जून को चौकी पहुंचने पर उन्हें डेढ़ घंटे तक बैठाए रखकर धमकाया गया।
ये भी पढ़ें - UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
ये भी पढ़ें - UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद
पुलिस ने उनसे जबरन लिखवाया कि वे खेत पर कोई निर्माण नहीं करेंगे। शिकायत पर एसीपी फतेहाबाद को मामले की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस मामले में एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी का कहर: गर्मी से आ रहे चक्कर, उल्टी-दस्त और सिर में हो रहा दर्द; एसएन में बढ़ी मरीजों की भीड़
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी का कहर: गर्मी से आ रहे चक्कर, उल्टी-दस्त और सिर में हो रहा दर्द; एसएन में बढ़ी मरीजों की भीड़