फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Alleges Illegal Soil Mining in Agra Despite Complaints to Authorities

UP: अधिकारियों से करता रहा फरियाद, खेत में होता रहा खनन...किसान ने बयां किया दर्द

Thu, 01 Jan 2026 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 10:30 AM IST
सार

रेलवे के नाम पर हो रहे मिट्टी के खनन को रुकवाने के लिए किसान जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।  रेलवे ठेकेदार की ओर से डंके की चोट पर खनन होता रहा।

विज्ञापन
Farmer Alleges Illegal Soil Mining in Agra Despite Complaints to Authorities
अवैध खनन

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला हरदासी में रेलवे के नाम पर हो रहे मिट्टी के खनन को रुकवाने के लिए किसान जिलाधिकारी आगरा के कार्यालय में फरियाद करता रहा। किसान के पड़ोसी खेत में रेलवे ठेकेदार की ओर से डंके की चोट पर खनन होता रहा।
विज्ञापन


नगला हरदासी में रेशमी देवी ने अपने गाटा संख्या 164 में ठेकेदार को मिट्टी उठाने की अनुमति दी है। इसके बाद जिलाधिकरी आगरा ने ठेकेदार को 8991 घन मीटर मिट्टी उठाने की अनुमति दी है। सटी हुई भूमि नगला हरदासी निवासी हेमेंद्रवती गौतम की है। इनका कहना है कि खनन होने पर खेत नीचा हो जाएगा और बरसात के दिनों में उनके खेत की मिट्टी बह कर रेशमी देवी के खेत में चली जाएगी। ठेकेदार 22 दिसंबर को गाटा संख्या 164 से 12 डंपर मिट्टी का खनन कर चुका है।
विज्ञापन


26 दिसम्बर को भी खनन करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उपजिलाधिकारी एत्मादपुर के कहने पर थाना पुलिस ने रुकवा दिया था। बुधवार को पुनः खनन की जानकारी होने पर उसका पुत्र केके गौतम सुबह से खनन नियम 2016, राज्य खनन नियम तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के उल्लंघन का आरोप लगाकर तत्काल रोक लगाने की मांग के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाता रहा। इधर थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि ठेकेदार को अनुमति मिली है। पीड़ित ने सोमवार तक खनन न करने का अनुरोध किया था। ठेकेदार ने बुधवार से कार्य प्रारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed