फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Alleges Field Boundary Encroachment and Death Threat, FIR Registered in Barhan

खेत की मेड़ जोतकर जमीन मिलाने का आरोप: विरोध किया तो जान से मारने की धमकी, आरोपी पर एफआईआर

Tue, 06 Oct 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

बरहन के मुर्थर अलीपुर गांव में खेत की मेड़ जोतकर जमीन अपने खेत में मिलाने के आरोप में पड़ोसी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। विरोध करने पर शिकायतकर्ता के भतीजे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
 

विज्ञापन
Farmer Alleges Field Boundary Encroachment and Death Threat, FIR Registered in Barhan
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव मुर्थर अलीपुर में पड़ोसी किसान द्वारा दबंगई के बल पर खेत की मेड़ जोत कर खेत में मिलने तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुर्थर अलीपुर निवासी जगबीर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह परिवार सहित टूंडला में निवास करता है। गांव में पैतृक खेतीबाड़ी है जो परिवार के भतीजे आकाश पुत्र बैजनाथ को पट्टे पर दे रखी है। प्रार्थी के खेतों से श्याम बिहारी यादव निवासी खुशालपुर थाना बरहन के खेत सटे हुए है। आरोप है कि दो अक्तूबर को श्याम बिहारी ने उसके खेत की मेड़ को जोतकर खेत को अपने खेत में मिला लिया।
विज्ञापन


आकाश ने इसका विरोध किया तो आकाश और उसे जान से मारने की धमकी दी। खेत के पास ही परिजन के पुराने मंदिर पर भी जबरन कब्जा कर मंदिर को जाने वाले रास्ते को भी जोतकर खेत में मिला लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर आरोपी खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed