फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmasist gave her side

वाहन चालक को इंजेक्शन लगाने का नहीं दिया था कोई आदेश

Sat, 08 Feb 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
farmasist gave her side
कासगंज। शव वाहन व एंबुलेंस चालक द्वारा एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाने की खबर के बाद की गई जांच में चिकित्सा विभाग ने अपना पक्ष रख दिया है। सीएमएस और चीफ फार्मासिस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने चालक को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था। चालक ने अस्पताल की छवि धूमिल करने के लिए गलत तरीके से फोटो वायरल कर दिया था। सीएमएस ने स्पष्ट कर दिया है कि चालक को हटाकर नया चालक मांगा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला अस्पताल का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें चालक एक मरीज को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा रहा था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने चालक की संविदा समाप्त कर दी और नया चालक मांग लिया। इस बीच वाहन चालक ने सीएमओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अपना जवाब दिया और इंजेक्शन लगाने के आदेश देने का सीएमएस और चीफ फार्मासिस्ट को जिम्मेदार बताया। सीएमएस ने डीएम सीपी सिंह और सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव के समक्ष स्पष्ट किया है कि वाहन चालक को इंजेक्शन लगाने का कोई आदेश नहीं दिया था, वह सिर्फ मनमानी कर रहा था।
विज्ञापन

वर्जन-
चालक ने खुद ही लगाया था इंजेक्शन
- इंजेक्शन लगाने का आदेश वाहन चालक को नहीं दिया गया था। उसने अपने मन से ही इंजेक्शन लगाकर अस्पताल की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी।
- डॉ. राजकिशोर, सीएमएस।
मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं
- न तो मैं इंजेक्शन लगाने का प्रशिक्षण देने का अधिकारी हूं और न ही किसी की ड्यूटी लगाने का मुझे अधिकार है। वाहन चालक ने मुझपर गलत आरोप लगाया है।
- एसपी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed