{"_id":"92655dfbfdee6656f7d8d42ca4b70da2","slug":"farmar-encompass-in-favore-of-anna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के समर्थन में किसानों का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना के समर्थन में किसानों का धरना
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में दिल्ली में चल रहे अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को छलेसर स्थित जेपी टाउनशिप परिसर में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इसमें किसानों ने अन्ना के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में छलेसर, गढ़ीरामी, बंगारा, चौगान, रहनकलां, गढ़ी संपत सहित क्षेत्र भर के किसान धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लिया जाए। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्यामसिंह चाहर ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश और आगरा में भूमि अधिग्रहण हो रहा है वह गैरकानूनी है। किसान नेता मनोज शर्मा ने कहा केंद्र सरकार के बिल की वापसी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान केदार सिंह चौहान, विष्णु कटारा, दीवान सिंह, सर्वेश सिकरवार, मोहन सिंह निशाद, कमलेश, शिवराम, हरीसिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।