{"_id":"60a220888ebc3e47774688bd","slug":"faridabad-police-detained-two-brothers-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फरीदाबाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को उठाया, ऑक्सीजन-रेमडेसिविर की कालाबाजारी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फरीदाबाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को उठाया, ऑक्सीजन-रेमडेसिविर की कालाबाजारी का आरोप
Tue, 18 May 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 May 2021 12:05 AM IST
सार
कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी थम नहीं रही है। ऐसा ही मामला मथुरा में सामने आया है, जहां फरीदाबाद पुलिस ने छापा मारकर दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम ने सोमवार को मथुरा के कृष्णा विहार में छापा मारकर दो सगे भाई महेश चंद और अखिलेश चंद को उठाया है। दोनों पर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की ऑनलाइन कालाबाजारी करने का आरोप है। फिलहाल फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम दोनों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन
मथुरा के कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह फरीदाबाद से साइबर टीम के राकेश जाखड़ पुलिस टीम के साथ कोतवाल पहुंचे थे। टीम ने कोतवाली पुलिस के संग छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों को अपने साथ ले गई है। उन पर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने का आरोप है।
विज्ञापन