{"_id":"5dee8f778ebc3e8800728cd6","slug":"fansi-tundla-news-agr419289798","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोपुरा में अज्ञात कारणों से विवाहिता फंदे पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोपुरा में अज्ञात कारणों से विवाहिता फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जलोपुरा में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जब तक परिजन को पता चलता उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव पंखे से लटकाए जाने का आरोप लगाया। इसके पश्चात काफी समय तक पंचायत होती रही। बाद में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी।
घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जलोपुरा निवासी जीवन सिंह यादव पुत्र महावीर सिंह यादव फिरोजाबाद में कांच फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह काम पर चले गए। पिता गांव में निकल गए। दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाली एक महिला किसी काम से उनके घर गई तो कमरे में जीवन सिंह की पत्नी पूनम (22) को साड़ी के फं दे के सहारे पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई।
उसके शोर-शराबे पर परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मदद से पूनम को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया। मृतका के पिता गिरीशबाबू निवासी गांव बदनपुर करखा थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद ने पूनम की हत्या कर शव पंखे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। इसके पश्चात काफी समय तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूनम का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। इसी परिवार में उसकी बड़ी बहन की शादी हुई है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।