{"_id":"5ccb2ed1bdec22073b651a27","slug":"fani-cyclone-affected-in-up-mathura-today-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'फैनी तूफान' के अलर्ट के बीच ब्रज में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी, बरसात के साथ ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फैनी तूफान' के अलर्ट के बीच ब्रज में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी, बरसात के साथ ओलावृष्टि
Thu, 02 May 2019 11:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में गिरे ओले (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम बदल गया। फैनी तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बीच मथुरा में कई इलाकों में आंधी, बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके बाद मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
गुरुवार सुबह की शुरुआत सूरज की तपिश के साथ तेज गर्मी से हुई। सुबह 11 बजे तक तपन वाली गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम एकाएक बदल गया और आसमान में बादल छाने लगे। शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। देर शाम आसमान में बादल छाने लगे और हल्की ठंडी हवाओं का अहसास होने लगा।
जिले में कई जगहों पर बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यनतम तापमान 26 रहा। मौसम में आए बदलाव के बाद रात के तापमान में गिरावट रही। इधर बरसाना में शाम को मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। कुछ ही देर में बरसात शुरु हो गई।

गर्मी से परेशान ग्रामीणों के चेहरे खिले, लेकिन कुछ मिनटों के बाद बरसात के साथ आए ओले के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। किसानों को फसल के नुकसान की चिन्ता ने घेर लिया। गांव चिकसोली निवासी किसान देवकी नंदन ने बताया कि किसानों ने अभी ज्वार की बुवाई की है अभी फसल निकली ही है ओले के कारण नष्ट हो सकती है।
वर्षा व ओले रूपनगर, मानपुर, चिकसोली, गाजीपुर, संकेत आदि गांव में पड़ी। इधर नौहझील क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से किसान विचलित हो गए। अभी कई किसानों के लांक और भूसा खेतों पर पड़ा है।
वर्षा व ओले रूपनगर, मानपुर, चिकसोली, गाजीपुर, संकेत आदि गांव में पड़ी। इधर नौहझील क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से किसान विचलित हो गए। अभी कई किसानों के लांक और भूसा खेतों पर पड़ा है।