{"_id":"5e5d45e48ebc3ef3f60e53d3","slug":"family-went-to-marriage-thieves-stolen-25-lakh-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः शादी में गया परिवार, चोरों ने किया 25 लाख का सामान पार, आशंका रेकी कर वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः शादी में गया परिवार, चोरों ने किया 25 लाख का सामान पार, आशंका रेकी कर वारदात
Tue, 03 Mar 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के सूने घर में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शाहगंज के श्याम नगर में चोरों ने सोमवार रात को व्यापारी गुड्डू के घर को निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर 15 लाख रुपये, 13 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
श्याम नगर, खेरिया मोड़ निवासी गुड्डू पुत्र सईदउद्दीन का जूते के डिब्बे बनाने का कारोबार है। रविवार को गुड्डू के चाचा रहीसउद्दीन की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने गुड्डू परिवार सहित गए थे। सोमवार तड़के तकरीबन चार बजे लौटकर आए।
घर के मैन गेट के ताले टूटे हुए थे। पहली और दूसरी मंजिल के कमरों में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
गुड्डू का कहना है कि चोर अलमारी में रखे तकरीबन 15 लाख रुपये, 13 लाख रुपये के जेवरात और चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आशंका है कि चोरों ने रेकी करके वारदात की।
शादी के लिए रखा था कैश
गुड्डू ने बताया कि आधा से ज्यादा रकम उनके चाचा की थी। उन्होंने शादी में खर्च के लिए कैश रखवा दिया था। वहीं जेवरात पुश्तैनी थे।

कारोबारी के घर में नौकरों ने की चोरी, दो गिरफ्तार
लोहामंडी के मोती कुंज में जूता कारोबारी के घर में दो नौकरों ने ही लाखों की चोरी कर डाली। पुलिस की पूछताछ में नौकरों ने सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
मोती कुंज निवासी जूता कारोबारी फिरोज वारसी और उनके भाई अजहर वारसी एक ही मकान में रहते हैं। उनके कारखाने में सादाबाद निवासी शमशुद्दीन और जीवनी मंडी निवासी समीर मोहम्मद काम करते हैं। 29 फरवरी को फिरोज और अजहर परिवार सहित शादी समारोह में गए थे।
घर के एक हिस्से में रहने वाली बहन को रखवाली के लिए बोल दिया था। शाम को बहन ने घर की पहली मंजिल पर फिरोज के कमरे के ताले टूटे हुए देखे। इस पर परिजनों को बताया। शादी से लौटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
चोर फिरोज के कमरे से लाखों के जेवरात और कैश चोरी कर ले गए थे। अजहर ने बताया कि उन्हें अपने नौकरों पर ही शक था। इसलिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शमशुद्दीन और समीर को थाने लाकर पूछताछ की। उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। कारखाना से ही कुछ दूरी पर समीर कोठरी में रहता है। कोठरी में ही चोरी का सामान और रुपये छिपाए थे। पुलिस ने 25 हजार रुपये, सोने की दो चेन, सात अंगूठी, सात कुंडल और चांदी की पायल बरामद कर लीं।

शहर में दो महीने में हुईं चोरी की घटनाएं
- टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा रोड पर मोबाइल शॉप में सुरंग बनाकर चोरी की गई थी। चोरों का पता नहीं चल सका है।
- ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में रिटायर्ड साइंटिस्ट डॉ. जीआर सिंह के घर के ताले तोड़कर चोर 25 लाख के सोने और हीरे के जेवरात के साथ 40 हजार रुपये
चोरी करके ले गए थे।
- हरीपर्वत क्षेत्र स्थित जज कंपाउंड में चोरों ने न्यायिक एसडीएम के घर के ताले तोड़कर चोरी की थी। अलमारी का लॉकर खोलकर जेवरात और नकदी ले गए थे।
- टेढ़ी बगिया स्थित आटा और पशु आहार के गोदाम में दीवार तोड़कर चोर आटे के कट्टे चोरी करके ले गए।
- लोहामंडी के आलमगंज रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्सकी दुकान के ताले तोड़कर चोर पांच एलईडी चोरी करके ले गए थे।
- कमला नगर में चोरों ने आर्किटेक्ट के घर से लाखों के जेवरात और ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।