फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family remembered their daughter with tearful eyes On fifth anniversary of Sanjali massacre in Agra

संजलि हत्याकांड: पांचवीं बरसी पर छलक पड़ीं मां-बाप की आंखें, 'पैरवी को पैसे नहीं; हत्यारे जमानत पर घूम रहे'

Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

आगरा में संजलि हत्याकांड की पांचवीं बरसी पर मां-बाप की आंखें छलक पड़ीं। बोले- 'केस लड़ने को पैसे नहीं हैं। हत्यारे जमानत पर घूम रहे हैं।'

विज्ञापन
family remembered their daughter with tearful eyes On fifth anniversary of Sanjali massacre in Agra
संजलि हत्याकांड: संजलि की फाइल फोटो और मां अनीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मलपुरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित संजलि हत्याकांड को पांच साल बीत चुके हैं। 18 दिसंबर को जगनेर रोड स्थित लालऊ गांव में परिजन ने उसकी बरसी मनाई। संजलि 10वीं की छात्रा थी। स्कूल से लौटते समय उसके तहेरे भाई योगेश सहित कुल तीन लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया था। 

विज्ञापन


सोमवार को संजलि की मां अनीता और पिता हरेंद्र ने अपनी प्यारी बेटी के चित्र पर माल्यार्पण किया। नम आंखों से बेटी को याद किया। सभी परिजन भावुक दिखे। माता-पिता ने बताया कि शासन-प्रशासन की तरफ से पांच लाख की आर्थिक मदद दी गई थी। जनप्रतिनिधियों ने अधिक मदद का भरोसा भी दिलाया था। लेकिन आज तक नहीं मिला। 
विज्ञापन


बताया कि इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के पास चक्कर भी लगाए। लेकिन, पांच साल बीत गए कुछ नहीं हुआ। बेटी की हत्या का केस लड़ने में भी वह असमर्थ हैं। पिता हरेंद्र और मां अनीता आज भी बेटी की याद में आंसू बहाते हैं। पिता ने बताया कि उनके पास केस लड़ने के लिए पैसा नहीं है। हत्यारे जमानत पर घूम रहे हैं। पैसे के आभाव में बीते दो सालों से केस की पैरवी नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पालना हो रहा मुश्किल

बताया सरकार की तरफ से जो पैसा मिला था, वह कोर्ट-कचहरी में खर्च हो गया। अब उन्हें परिवार पालना भी मुश्किल है। बेटी की हत्या से पहले हरेंद्र अच्छी नौकरी करके अच्छा पैसा कमा रहे थे। लेकिन, बेटी की मौत के बाद नौकरी पर नहीं जा पाए। अब मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। मां अनीता ने बताया कि दो लड़के और एक लड़की हैं। अब तो उनका पालन करना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed