फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family pleaded for accommodation in Sampoorna Samadhan Diwas agra

Agra News: बारिश ने छीन ली छत, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिला का छलका दर्द, बोली- साहब अब कहां जाएं...

Sun, 16 Oct 2022 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 09:32 AM IST
सार

शास्त्रीपुरम निवासी नाजमीन ने कहा कि दो बार तहसील में प्रार्थनापत्र देने पर भी राशनकार्ड नहीं बना। पुरानी आबादी निवासी फूल देई अपनी नातिन का स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची। तहसीलदार ने बीएसए को दाखिल कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
family pleaded for accommodation in Sampoorna Samadhan Diwas agra
बारिश में गिरा मकान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मेरे तीन बच्चे हैं। पति मजदूर हैं। कच्चा पुराना घर था, जिसकी दीवार बरसात में गिर पड़ी। इतना पैसा नहीं कि मरम्मत करा सकूं। हम कहा रहें। ये गुहार है मनकेड़ा की रहने वाली ज्योति वर्मा की। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में वह फरियाद लेकर पहुंचीं। तहसीलदार ने डूडा परियोजना निदेशक को पात्रता जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


सदर तहसील में शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह व तहसीलदार आशीष त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। पीईटी (प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा में ड्यूटी के कारण एसडीएम व अन्य अधिकारी नहीं आए। ज्योति ने बताया कि एक साल पहले डूडा से गरीब आवास योजना में फॉर्म भरा था। घर नहीं मिला। जिस कच्चे घर में रहते थे उसकी 11 अक्तूबर को दीवार ढह गई। अजीजपुरा निवासी चौ. प्रेम सिंह 12वीं बार नाली निर्माण के लिए प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे। शास्त्रीपुरम निवासी नाजमीन ने कहा कि दो बार तहसील में प्रार्थनापत्र देने पर भी राशनकार्ड नहीं बना। पुरानी आबादी निवासी फूल देई अपनी नातिन का स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची। तहसीलदार ने बीएसए को दाखिल कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


115 शिकायतों में से 8 का निस्तारण

शनिवार को 115 शिकायतें आईं। केवल 8 का निस्तारण हो सका। तहसीलदार ने बताया कि दो शिकायतें नाम संशोधन की थीं, करा दिया गया। खेरिया मोड़ निवासी मनोज व बोदला अन्नू को ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी किया। तीन पात्र विधवा पेंशन स्वीकृत की गई। अकोला निवासी राजेंद्र की खतौनी में संशोधन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की आईं शिकायतें

- राजस्व विभाग: 55 
- पुलिस विभाग: 12
- विकास खंड: 08
- नगर निगम: 06
- पीओ डूडा: 08 
- शिक्षा विभाग: 04
- विकास प्राधिकरण: 02
- अन्य : 11
- विद्युत विभाग: 04
- पीडब्ल्यूडी: 05

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed