फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members said madhav dies due to police bullet

मथुरा मुठभेड़ः मां बोली, पुलिस वालों ने मार डाला मेरे माधव को

Thu, 18 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
family members said madhav dies due to police bullet
मृत बच्चा - फोटो : अमर उजाला
माधव के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चे की मौत पुलिस वालों की गोली से हुई है। उनका बच्चा बगीचे में बेर खा रहा था। इसी दौरान पुलिस वालों ने बदमाश-बदमाश का शोर मचाते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


जबकि वहां कहीं कोई भी बदमाश नहीं था। परिवार के लोगों ने कहा कि आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। 

मोहनपुर अड़ूकी निवासी अमरनाथ के आठ वर्षीय बेटे माधव के सिर में गोली लगी थी। गोली लगने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस अब कह रही है कि बदमाशों के साथ हुई फायरिंग में बच्चे के गोली लगी थी। 
विज्ञापन


अधिकारी कह रहे हैं कि गोली किसकी लगी है यह भी जांच का विषय है लेकिन माधव के पिता अमरनाथ और दादा शिवशंकर का कहना है कि उनके बच्चे को पुलिस वालों ने ही मारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वाले बिना कुछ बताए गोली चलाने लगे थे। जब हमने पूछा तो कहने लगे कि बदमाश यहां से निकलकर भागे हैं। जबकि आसपास कोई नजर तक नहीं आ रहा था। 

अमरनाथ ने कहा कि पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

बच्चे की मां तो कई दफा गश खाकर गिरी। वहीं पीड़ित परिवार के समर्थन में कई संगठन भी पहुंच गए थे। माना जा रहा है कि यह मामला अब तूल पकडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed