{"_id":"60b0f6c68ebc3e7fd658f369","slug":"family-members-of-three-covid-victim-teachers-will-get-job-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: तीन मृत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी, कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: तीन मृत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी, कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत
Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
सार
कासगंज जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए तीन शिक्षकों के परिजनों को नौकरी मिलेगी। शासन से मिले निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर चार शिक्षकों ने अपनी जान गंवाई है, लेकिन इनमें से तीन शिक्षक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हुए थे। इन शिक्षकों ने चुनाव के लिए प्रशिक्षण लिया था, लेकिन चुनाव डयूटी से पहले ही इनकी मौत हो गई थी।
शासन ने इन शिक्षकों को पंचायत चुनाव में कोरोना से हुई मौतों में शामिल कर लिया है। मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। उनके परिजनों से आवेदन मांगे जा चुके हैं। अभी तक मृतक आश्रित के तहत अनुकंपा में चतुर्थ श्रेणी में ही नियुक्ति देने का प्रावधान था, लेकिन शासन ने नियमों में बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: शिक्षिका मां की मौत के बाद सदमे में बिटिया, नाना की भी गई जान
विज्ञापन
अब मृतक आश्रित के तहत अनकंपा में सहायक अध्यापक, लिपिक की नौकरी देने का विशेष प्रावधान किया गया है लेकिन जिला में लिपिक का कोई पद रिक्त नहीं है। इसलिए अब इन शिक्षकों के परिजनों को उनकी योग्यता के अनुसार सहायक अध्यापक या चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल ने कहा कि जिले में पंचायत चुनाव में कोरोना से तीन शिक्षकों की मृत्यु हुई है। इन शिक्षकों के परिजनों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आश्रितों को अपना वारिसान प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
जैसे ही वारिस घोषित हो जाऐंगे विभाग आश्रितों को नौकरी दे देगा। जिला में लिपिक का पद रिक्त नहीं है। आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार सहायक अध्यापक या फिर चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बुजुर्गों ने जोड़े टूटते रिश्ते: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, लौटी बरात, सुलह के बाद दूसरे दिन हुए दुल्हन के सात फेरे
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।