फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members kept waiting for Priyanka at the station

Agra News: परिवार के लोग स्टेशन पर करते रहे प्रियंका का इंतजार

Thu, 04 Jul 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family members kept waiting for Priyanka at the station
कासगंज। भोले बाबा के सत्संग के कार्यक्रम में युवती प्रियंका पहली बार भोले बाबा के सत्संग में गई थी। जबकि परिवार के लोग पहले से ही भोले बाबा के सत्संग में जाते हैं और उनके आश्रम पर भी। प्रियंका के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपने थे।
विज्ञापन


इन सपनों को साकार करने के लिए बाबा का आशीर्वाद लेने की अभिलाषा उसके मन में थी और वह भी अपने माता पिता के साथ सत्संग में पहुंची। माता पिता कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। उस समय तक कुछ हुआ नहीं था, लेकिन प्रियंका के आते समय एकदम भगदड़ मची तो पहले उसकी सैंडिल भगदड़ में छूट गई। वह सैंडिल उठाने लोगों के बीच पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई। प्रियंका के पिता रामसेवक ने बताया कि जब तक वह सत्संग से निकले थे तब तक कोई बात नहीं थी। महिला और पुरुषों के अलग अलग बैठने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन


वह पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए थे और प्रियंका का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद लोगों ने वहां भगदड़ होने की जानकारी दी। प्रियंका जब स्टेशन नहीं पहुंची तो स्टेशन से सत्संग स्थल पर गए। लोगों की भीड़ के बीच से निकलते समय प्रियंका का सैंडल मिट्टी में धंस गया था। जैसे ही वह सैंडिल उठाने झुकी और हादसे का शिकार हो गई। न जाने कितने लोग उसे रौंदते हुए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed