फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members kept sleeping, thieves took away jewelery and cash worth five lakhs

Agra News: सोते रहे परिजन, चोर उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी

Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping, thieves took away jewelery and cash worth five lakhs
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के हविलिया गांव में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। साथ ही कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात को चोरों ने मकान में बाहर से लगी कुंडी को खोल लिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दबे पांव वहां से निकल गए। सोमवार की सुबह जब पत्नी और पुत्रवधू जागे और अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा था और सामान इधर उधर बिखरा था। राजवीर ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजवाला, मंगलसूत्र, तीन सोने की हाय, पांच जोड़ी पायल, कुंडल सहित करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed