{"_id":"5e26b9b38ebc3e4b5251e908","slug":"family-locked-in-the-room-by-thieves-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार को कमरों में बंदकर चोरी की वारदात, चोरों ने किया 12 लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को कमरों में बंदकर चोरी की वारदात, चोरों ने किया 12 लाख का माल पार
Tue, 21 Jan 2020 02:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
एटा के मोहल्ला डाक बंगलिया में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने मकान में घुसते ही कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी में रखे कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
कोतवाली नगर के मोहल्ला डाक बंगलिया निवासी प्रभात किशोर शाक्य के मकान में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिनमें परिवार के लोग सो रहे थे। इसके बाद शातिर चोर अलमारी और संदूक को खंगालते रहे।
प्रभात किशोर का कहना है कि जब उनकी नींद खुली तो बाहर से कमरों के दरवाजों की कुंडी लगी थी। पड़ोसी को फोन कर कमरों को खुलवाया गया। पैंट बाहर पड़ी हुई थी। इसमें रखा पर्श जमीन पर पड़ा था। इसके बाद पूरे मकान को देखा गया।

Trending Videos
एक कमरे में रखे संदूक और अलमारी से जेवरात चोर ले गए और कपड़ों में आग लगा दी। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और 34 हजार रुपये ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।
पीड़ित की ओर से पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। चोरी की बड़ी वारदात के बाद लोगों में दहशत है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित की ओर से पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। चोरी की बड़ी वारदात के बाद लोगों में दहशत है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।