फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family dispute of eighty year old couple in agra

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा 80 साल के दंपति का झगड़ा, बुजुर्ग ने पत्नी पर लगाए ये आरोप

Mon, 11 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
family dispute of eighty year old couple in agra
प्रतीकात्मक फोटो
जिंदगी की शाम में भी मियां-बीवी के झगड़े सामने आ रहे हैं। आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर ऐसा ही एक मामला आया। 80 साल के बुजर्ग ने शिकायत की है कि उन्हें उनकी पत्नी पीटती है। काउंसलर भी यह सुनकर हैरान रह गए कि पत्नी उनकी सुनती नहीं है। 
विज्ञापन


दंपती की शादी को 60 साल से ज्यादा हो चुके हैं, दादा-दादी बन चुके हैं लेकिन पति-पत्नी का झगड़ा बंद नहीं हुआ। बोले, बहुत सहन कर लिया, अब नहीं सहा जाता, इसलिए यहां आया हूं। 
विज्ञापन


परामर्श केंद्र पर सुनवाई का काम लगभग पूरा हो चुका था और काउंसलर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बुजुर्ग पहुंच गए। काउंसर एसएस जैसल ने बताया कि वह लिखित शिकायत लेकर आए थे। उन्हें पुत्रवधू से भी तकलीफ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी परेशान दिखाए दे रहे थे। उन्होंने विकलांगता प्रमाण पत्र भी ले रखा था। कह रहे थे, अब जिंदगी में अंधेरा ही अंधेरा बचा है, आंखों से दिखाई देना बंद हो गया है। 

फिर भी मेरी पत्नी तरस नहीं खाती है, जरा जरा सी बात पर डांटती है। जैसल ने बताया कि उन्हें अगले रविवार को आने के लिए कहा गया है। उनकी पत्नी और पुत्रवधु को भी बुलाया जाएगा। सभी की काउंसलिंग की जाएगी।

छह दंपति का रिश्ता टूटने से बचा

परिवार परामर्श केंद्र पर छह दंपति में समझौता हो गया। इनमें कलह चल रही थी। कई बार तारीख लगी। तब जाकर दोनों पक्ष फिर से साथ रहने को राजी हुए। केंद्र पर 56 मामले चल रहे हैं। इनमें से 20 ही ऐसे थे जिनमें दोनों पक्ष आए थे।

यह हर बार का किस्सा हो गया है। एक ही पक्ष मौजूद रहने से सुलह की कोशिश आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। गैरहाजिर रहने वाले ज्यादातर मामलों में पति पक्ष है। हालांकि  नोडल अधिकारी एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने कहा है कि इस तरह गैरहाजिर रहने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed