फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Creates Ruckus Over Married Woman Death

UP: नशीली दवाएं खाकर पति ने इस तरह किया प्रताड़ित, घर में मिली विवाहिता की लाश; परिजनों का हंगामा

Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
सार

मृतका के भाई शिवम राठौर ने आरोप लगाया कि प्रिंस नशीली दवाएं खाता था। सोमवार रात भी नशीली दवा खाकर आया और मानसी को प्रताड़ित किया। जानकारी होने पर मां गीता देवी और दादी लीलावती पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
 

विज्ञापन
Family Creates Ruckus Over Married Woman Death
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की मौत से मायके पक्ष में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मंगलामुखी भी पहुंच गए। आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। चार घंटे बाद एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय पहुंचे और उन्होंने पति की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


न्यू सीता नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि बेटी मानसी (24) की शादी 11 दिसंबर, 2025 को अनुराग नगर, बल्केश्वर निवासी महेश राठौर के बेटे प्रिंस उर्फ भोला के साथ की थी। प्रिंस की सुल्तानगंज क्षेत्र में लोहे के कबाड़ की दुकान है। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही वह कार और दो लाख रुपये की मांग होने लगी थी।
विज्ञापन


 

एक बार रिश्तेदार ने एक लाख रुपये दे दिए लेकिन प्रिंस मानसी को प्रताड़ित करता रहा। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मृतका के भाई शिवम राठौर ने आरोप लगाया कि प्रिंस नशीली दवाएं खाता था। सोमवार रात भी नशीली दवा खाकर आया और मानसी को प्रताड़ित किया।

सुबह जानकारी होने पर मां गीता देवी और दादी लीलावती पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजन दोपहर करीब चार बजे मानसी को आश्वासन देकर लौट आए लेकिन करीब आधे घंटे बाद पड़ोसियों से उसकी मौत की सूचना दी। मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी भाग गए थे। सूचना पर आई पुलिस ने पति को हिरासत में लिया था।

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके लाया गया। परिवार के साथ मंगलामुखी भी शव को सड़क पर ले आए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। चार घंटे तक हंगामा चला। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन का आरोप है कि पहले भी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हुई।

पति गिरफ्तार, सास-ससुर भी नामजद
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पति, सास और ससुर को नामजद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति प्रिंस को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण फंदा लगना आया है। सास और ससुर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: काट दिया थाने में खड़ा पेड़, पुलिसकर्मियों की बढ़ सकती है मुश्किल; वन विभाग ने कसा शिकंजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed