{"_id":"69ce86fd112cdc46e309bd58","slug":"forest-department-initiates-action-regarding-tree-cutting-incident-at-police-station-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: काट दिया थाने में खड़ा पेड़, पुलिसकर्मियों की बढ़ सकती है मुश्किल; वन विभाग ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काट दिया थाने में खड़ा पेड़, पुलिसकर्मियों की बढ़ सकती है मुश्किल; वन विभाग ने कसा शिकंजा
Thu, 02 Apr 2026 08:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:41 PM IST
सार
थाने में खड़े पेड़ को काटने के मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम ने माैके पर जांच कर साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस से जवाब भी मांगा।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा में बिना वन विभाग की अनुमति लिए पेड़ काटा गया था। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को चिह्नित किया है लेकिन विभाग की ओर से काटने वालों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं, जिससे स्पष्ट हो सके कार्रवाई पुलिस कर्मियों पर की जाएगी या उनके संरक्षण में लाए मजदूरों पर।
थाना न्यू आगरा के परिसर में खड़े पाकड़ के पेड़ की कटाई का करीब एक सप्ताह पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें थाना परिसर में लगे पेड़ को काटा जा रहा है। इसके साथ ही थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पाकड़ के पेड़ को बृहस्पतिवार रात को काटा गया।
इसके बाद लकड़ी को एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भेज दिया गया। इस पर वन विभाग ने संज्ञान लिया। टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए और पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस के संतोषजनक जवाब न मिलने पर वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो लोगों को बनाया गया आरोपी
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि थाना न्यू आगरा में पेड़ काटने के मामले में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 10 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को कार्रवाई में आरोपी बनाया है। इसमें दोनों लोग पुलिस कर्मी हैं या अलग हैं, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट कर दिया जाएगा। पेड़ को बिना विभाग से अनुमति लिए काटा गया था।