फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family created ruckus over death of child in hospital in Agra

Agra: अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजन ने किया हंगामा, जाम कर दी सड़क; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Sat, 01 Jun 2024 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 11:20 PM IST
सार

अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजन ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
family created ruckus over death of child in hospital in Agra
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती पांच साल के बच्चे की मौत पर शनिवार को परिजन ने हंगामा किया। अस्पताल के बाहर सड़क पर आ गए। जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


धौलपुर, राजस्थान के गांव कुरिंदा निवासी महेश कुमार के 5 साल के बेटे को बुखार था। परिजन इलाज के लिए शुक्रवार को अर्जुन नगर स्थित निजी अस्पताल में लाए थे। परिजन का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं था। इस पर कंपाउंडर ने इलाज किया। बेटे को इंजेक्शन लगा दिया। 
विज्ञापन


इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार पृर्वाह्न 11 बजे उसकी मौत हो गई। इस पर स्टाफ भाग खड़ा हुआ। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा करने लगे। बच्चे के शव को देखकर मां का हाल बेहाल हो गया। बाद में परिजन सड़क पर आ गए। जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। तहरीर देने के लिए कहा तो इंकार कर दिया। उन्होंने समझौता कर लिया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed