फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family attacked while returning from grandmother's cremation; shots fired in the air.

Agra News: दादी के दाह संस्कार से लौट रहे परिवार पर हमला, हवाई फायरिंग

Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Family attacked while returning from grandmother's cremation; shots fired in the air.
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पहले निकलने के विवाद में दादी के दाह संस्कार से लौट रहे परिवार पर कार वालों ने हमला कर हवाई फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगला पदी निवासी सोनू ने तहरीर दी। बताया कि दादी के दाह संस्कार के बाद मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे नीरज और विकास परिवार के लोगों के साथ ऑटो से लौट रहे थे। आरोप लगाया कि वीरेंद्र गौतम ने अपने घर के सामने उनका रास्ता रोक लिया। कहा कि पहले मेरी कार जाएगी। विकास ने श्मशान घाट से आने की बात कही। इस पर वीरेंद्र के पिता विजय गौतम ने उन्हें थप्पड़ मारा और गाली दी। विजय का भाई मयंक भी आ गया। सभी ने दोनों भाइयों की पिटाई की। घर लौटकर उन्होंने परिजन को बताया। कारण पूछने वीरेंद्र गौतम के घर गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरिया से हमला कर दिया। वीरेंद्र गौतम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर किया। वह जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन

-------


गेट बंद कॉलोनी में चोरी, नकदी और गहने ले गए
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने गेट बंद कॉलोनी में बंद मकान में चोरी की। मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात लेकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से सैंया निवासी मनीष त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सिकंदरा थाना क्षेत्र के द्वारिका गैलेक्सी में किराए के मकान में रहते हैं। बच्चों के स्कूल की छुट्टी थी तो अपने पैतृक गांव चले गए थे। मंगलवार को चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। जबकि कॉलोनी में सोसाइटी के नाम पर 1500 रुपये भी हर महीने जमा करते हैं। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed