{"_id":"613f203b500519240c1cc1b8","slug":"famer-eat-poison-in-mainpuri-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: अफसरों ने नहीं सुनी गुहार तो कलक्ट्रेट में किसान ने खा ली कीटनाशक दवा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: अफसरों ने नहीं सुनी गुहार तो कलक्ट्रेट में किसान ने खा ली कीटनाशक दवा, हालत गंभीर
Mon, 13 Sep 2021 03:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Sep 2021 03:31 PM IST
सार
किशनी निवासी एक किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करने आया था। बताया गया है कि उसने अधिकारियों को अपनी शिकायत से अवगत कराया था। लेकिन अचानक परिसर में उसने जहर का सेवन कर लिया। किसान का आरोप है कि सपा नेता ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वो न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक किसान ने आत्महत्या करने के इरादे से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह देख कर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर एसडीएम ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित किसान का आरोप है कि एक सपा नेता ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वो न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इससे मजबूर होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
थाना किशनी क्षेत्र के गांव बोझा निवासी किसान विमलेश कुमार से कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले एक सपा नेता ने कस्बा में प्लॉट देने का वायदा कर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। सपा नेता कहा था कि रजिस्ट्री ऑफिस में कर देना कि उसे रुपया मिल चुका है। विमलेश के अनुसार उसने सपा नेता के कहे अनुसार सभी काम कर दिए।
विज्ञापन
सपा नेता पर लगाए हैं ये आरोप
किसान का आरोप है कि बैनामा करवाने के बाद अब सपा नेता न तो प्लॉट दे रहा है और न ही जमीन वापस कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। परेशान किसान ने जमीन पर कब्जा की शिकायत को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। करीब दो माह का समय बीता चुका है, लेकिन सिवाय आश्वासन के उसे कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
रविवार को नामजद ने विमलेश को कमरे में बंद कर पिटाई की। इसके बाद सोमवार को विमलेश ने डीएम कार्यालय आकर शिकायत की, वहां से भी सिर्फ आश्वासन मिला। इससे किसान के सब्र का बांध टूट गया। उसने कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर एसडीएम ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मथुरा: पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी ने की आत्महत्या