फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fallen crop of paddy and millet started sprouting in the fields

खेतों में ही अंकुरित होने लगी धान और बाजरा की गिरी फसल

Thu, 21 Oct 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Fallen crop of paddy and millet started sprouting in the fields
मैनपुरी। जिले में दो दिन 18 और 19 अक्तूबर को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने धान और बाजरा की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में फसलों के गिरने से उनका अंकुरण शुरू हो गया है। वहीं जलभराव के चलते किसानों को फसलों की कटाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

दोनों दिनों में कुल बारिश तो 30 मिमी ही हुई, लेकिन हवाओं ने खेत में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचाया। जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में डेढ़ लाख से अधिक किसान धान उगाते हैं। पानी की उपलब्धता के चलते उत्पादन भी बेहतर होता है। इस बार भी खेतों में धान की फसल पककर तैयार थी। कटाई का काम भी शुरू हो चुका था, लेकिन हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। इससे पककर तैयार हुए दानों का अंकुरण शुरू हो गया है। किसान चाहकर भी खेतों में पानी होने के कारण फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। यही हाल बाजरा की फसल का है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह का कहना है कि फसलों में नुकसान तो हुआ है, लेकिन कितना ये क्रॉप कटिंग होने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

---
फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित
खेतों में धान और बाजरा की फसल गिरने से दानों का अंकुरण होने लगा है। ये दाने पूरी तरह से खराब हो गए हैं। वहीं बाली में जो दाने सही हैं उनकी भी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। बारिश और नमी के चलते उनका रंग काला पड़ गया है। ऐसे में मंडी में इस फसल का दाम भी सामान्य से कम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द कटाई दिलाएगी राहत
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा बताते हैं खेतों में गिरी फसल का अंकुरण शुरू हो गया है। किसानों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि खेत की नमी सूखते ही तत्काल फसलों की कटाई शुरू कर दें। इससे बाकी बची फसल को नुकसान होने से काफी हद तक बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed