{"_id":"5c8a2a00bdec2207143e87f1","slug":"fakkad-baba-will-contest-17th-lok-sabha-elections-2019-from-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये हैं मथुरा के फक्कड़ बाबा, 16 बार लड़ चुके हैं चुनाव, अब 17वें की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं मथुरा के फक्कड़ बाबा, 16 बार लड़ चुके हैं चुनाव, अब 17वें की तैयारी
Thu, 14 Mar 2019 03:46 PM IST
Asif Iqbal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Asif Iqbal
Updated Thu, 14 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
मथुरा के फक्कड़ बाबा
फक्कड़ बाबा रामायणी। उम्र 76 साल है। अब तक लोकसभा और विधानसभा के 16 चुनाव लड़ चुके हैं। अब 17वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि वो बीसवीं बार चुनाव जीत जाएंगे। लिहाजा गुरु आज्ञा का पालन कर रहे हैं।
मथुरा जिले में जैसे ही चुनावी शोर मचता है हर किसी को फक्कड़ बाबा रामायणी की याद आने लगती है। फक्कड़ बाबा ने पहला चुनाव 1976 में लड़ा था। कहते हैं 2000 रुपये खर्च हुए थे। एक भक्त की गाड़ी ले ली थी। लेकिन बाबा अपनी जमानत बचा नहीं सके थे।
तभी से जो भी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव आ रहे हैं बाबा उसमें अपना भाग्य आजमाने कूद पड़ते हैं। कहते हैं कि निश्चलानंद सरस्वती उनके गुरु हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव लड़ते रहो। बीसवीं दफा तुम चुनाव जीत जाओगे। लिहाजा वह लगातार चुनाव लड़ रहे हैं।

Trending Videos
32 हजार बार कर चुके हैं रामायण का पाठ
उन्हें विश्वास है कि गुरु जी की बात सच होकर रहेगी। वो चुनाव जरूर जीतेंगे। अब चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। कहते हैं पच्चीस हजार रुपया इकट्ठा भी हो गया है। भक्त आकर चुनाव के लिए पैसा दे रहे हैं।
फक्कड़ बाबा का कहना है कि वो पहले घर-घर जाकर रामायण का पाठ किया करते थे। अब तक 32000 बार पाठ कर चुके हैं। फक्कड़ बाबा शहर के गलतेश्वर महादेव मंदिर में रहते हैं। इस बार भी वो चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।
लोकसभा के लिए अखिल भारतीय रामराज्य परिषद ने फक्कड़ बाबा रामायणी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाबा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन 19 मार्च को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले फक्कड़ बाबा विश्राम घाट पर यमुना पूजन करेंगे। इसके बाद समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन