फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Teacher And Warden Took 34 Lakhs Rupees Salary

फर्जी शिक्षिका और वार्डन ने लिया 34 लाख का मानदेय, विभाग के लिए चुनौती बना वसूलना

Thu, 25 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Jun 2020 12:08 AM IST
सार

  •  15 हजार रुपये शेष हैं वार्डन के खाते में।
  •  315 रुपये शेष बचे हैं फर्जी शिक्षिका के खाते में।

विज्ञापन
Fake Teacher And Warden Took 34 Lakhs Rupees Salary
इसी स्कूल में नौकरी करती रही सुप्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नियुक्ति के नाम पर हुए फर्जीवाड़े से शिक्षा विभाग को लाखों की चपत लग गई। फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करती रहीं रानामऊ में शिक्षिका और हिमायूंपुर में वार्डन लगभग 34 लाख रुपये से अधिक का मानदेय ले चुकी हैं। अब इसकी रिकवरी करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
वर्ष 2016 से अमांपुर के रानामऊ कस्तूरबा विद्यालय में मैनपुरी के भोगांव की लक्ष्मी के दस्तावेजों के आधार पर फर्जी शिक्षिका नौकरी करती रही। उसने लगभग 10 लाख रुपये का मानदेय विभाग से ले लिया।
विज्ञापन


अनामिका प्रकरण में जांच तेज, तत्कालीन डीसी से पुलिस ने की एक घंटे पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोरों के हिमायूंपुर कस्तूरबा विद्यालय में वर्ष 2009 से कार्यरत वार्डन लगभग 24 लाख रुपये का मानदेय ले चुकी है। फिलहाल यह दोनों ही फरार हैं। फर्जीवाड़े की भनक लगते ही दोनों ने ही इलाहाबाद बैंक से मानदेय की धनराशि निकाल ली। हालांकि विस्तृत डिटेल जांच टीमें बैंक से संकलित कर रही हैं।
 

मैनुअल जांच को भेजे दस्तावेज
बेसिक शिक्षा विभाग के कस्तूरबा विद्यालयों में नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों के मूल दस्तावेजों की जांच हो रही है। जिले के 8 बालिका विद्यालयों में 114 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से सुप्रिया सहित तीन फर्जी पाए जाने के बाद अब 111 कर्मचारी शेष बचे हैं। लगभग 70 कर्मचारियों के मूल दस्तावेज मैनुअल जांच के लिए यूपी बोर्ड और संबंधित यूनिवर्सिटी में भेजे गए हैं। अन्य के दस्तावेज भी परीक्षण के बाद जल्द सत्यापन को भेजे जाएंगे।

समिति द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सभी कर्मचारियों के मूल दस्तावेजों की मैनुअल जांच कराई जा रही है। पुलिस जिन-जिन बिंदुओं पर सहयोग मांग रही है। विभाग की ओर से दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।

मानदेय रिकवरी के लिए उच्चाधिकारियों से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे। उसके अनुसार विभाग का सहयोग किया जाएगा। - रिपुदमन सिंह, कोतवाली निरीक्षक, सोरों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed