{"_id":"5e2b130c8ebc3e4b2a05e057","slug":"fake-surveyor-arrests-during-survey-in-pradhan-mantri-awas-yojana-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें! लाभार्थियों को सर्वे के नाम पर ठग रहे शातिर, फर्जी सर्वेयर से बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान रहें! लाभार्थियों को सर्वे के नाम पर ठग रहे शातिर, फर्जी सर्वेयर से बड़ा खुलासा
Sat, 25 Jan 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
फर्जी सर्वेयर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी के आवास की जीओ टैगिंग और सर्वे के लिए पहुंचे एक फर्जी सर्वेयर को लोगों ने पकड़ लिया। फर्जी सर्वेयर काफी दिनों से थाना रामगढ़ इलाके के पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) लाभार्थियों को आवास निर्माण की दूसरी और तीसरी किस्त दिलाने के नाम पर उगाही कर रहा था। मौके पर पहुंचे डूडा और कार्यदायी संस्था श्रीसरजू बाबू इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द किया है।
शुक्रवार की दोपहर एक युवक थाना रामगढ़ क्षेत्र के अर्न्तगत नाजिमा बेगम निवासी अंबे नगर सांतीरोड के आवास पर पहुंचा। युवक ने योजना की लाभार्थी नाजिम बेगम के निर्माणाधीन भवन की जीओ टैगिंग और सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी। बाद में उसने महिला से दूसरी किस्त जारी कराने के एवज में पांच सौ रुपये की मांग की। अन्यथा किस्त हस्तांतरण पर रुकवाने की धमकी दी।
मामला बढ़ा तो महिला के परिजनों ने डूडा विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचना दी। विभागीय अधिकारियों ने जब फोन कर युवक से पूछताछ शुरू की तो हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा। इस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

बाद में मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के जिला समन्वयक नीरज कुमार राजपूत ने युवक को थाना रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मुकुल शर्मा उर्फ राजेश कुमार निवासी रसूलपुर बताया। युवक के विरुद्ध कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सुनियोजित तरीके से कर रहा था वसूली
पकडे़ गए मुकुल शर्मा के पास एक डायरी और 2850 रुपये की धनराशि मिली। डायरी में पीएमएवाई के कई लाभार्थियों से जुड़ी जरूरी सूचनाएं थीं। किस लाभार्थी को प्रथम, द्वितीय अथवा तीसरी किस्त का भुगतान दिया गया है। अथवा दिया जाना है। इस तरह के विवरण दर्ज हैं।
कई दिनों से रामगढ़ क्षेत्र निवासी पीएमएवाई लाभार्थियों से वसूली की शिकायतें थीं। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को एक लाभार्थी से वसूली करते एक फर्जी सर्वेयर को पकड़ा है। -सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ नगरीय विकास अभिकरण
डूडा और आवास योजना का काम देख रहीं संस्था के पदाधिकारी एक फर्जी सर्वेयर को पकड़ कर थाना लाए हैं।। तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -श्याम सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़
पहले भी पकडे़ जा चुके हैं मामले
पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े के मामले पहले भी पकडे़ जा चुके हैं। सर्वे के नाम पर ठगी के जब कई मामले उजागर हुए तो सर्वेयर को परिचय पत्र जारी कर किए गए। फिर भी जानकारी के अभाव में लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।