{"_id":"69977d814912a5011a061e65","slug":"fake-shoes-of-branded-company-being-sold-in-asafoetida-market-action-taken-against-two-firms-agra-news-c-364-1-ag11019-125408-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हींग की मंडी में बिक रहे ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते, दो फर्मों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हींग की मंडी में बिक रहे ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते, दो फर्मों पर कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। कोतवाली थाना के हींग की मंडी क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचे जा रहे हैं। रिलेक्सो फुटवियर के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर नकली जूते बरामद किए हैं। मामले में दोनों फर्म के संचालकों पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि रिलेक्सो फु़टवियर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि क्विक कंसल्टेंसी के कुलदीप ने शिकायत की थी कि हींग की मंडी में रिलेक्सो के एक्स मार्क लगाकर नकली जूते बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर 16 फरवरी को पुलिस टीम ने प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों के साथ छापा मारा। हींग की मंडी स्थित शू मार्केट के गेट नंबर 1 के पास जमशेद लतीफ की दुकान में ब्रांड का नकली लोगो लगे 49 जोड़ी जूते और भोला कांप्लेक्स में ताजगंज के बंसल नगर निवासी रईस अहमद की दुकान से ब्रांड का नकली लोगो लगे 32 जोड़ी जूते बरामद हुए। दोनों दुकानदारों पर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।