फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Sexual Stamina Supplements Solded Use By Ramdev Picture Advertisement Two Arrests

आगरा: योग गुरु रामदेव की तस्वीर लगाकर दो साल में बेची करोड़ों की नकली शक्तिवर्धक दवाएं

Thu, 18 Nov 2021 10:52 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Nov 2021 10:52 AM IST
सार

बेरोजगार युवकों ने विज्ञापन देखकर एक दफ्तर में फोन किया और वहां नौकरी करने लगे। कॉल सेंटर के माध्यम से बाबा रामदेव की तस्वीर का उपयोग कर नकली शक्तिवर्द्धक दवाएं महंगे दामों में बेचने का काम करने लगे। पुलिस ने करोड़ों रुपये की दवाएं जब्त की हैं।

विज्ञापन
Fake Sexual Stamina Supplements Solded Use By Ramdev Picture Advertisement Two Arrests
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में सिकंदरा के नीरव निकुंज में पकड़े गए कॉल सेंटर से दो साल में करोड़ों की शक्तिवर्धक दवाएं बेची गई थीं। हाथरस की फॉर्मा फर्म से आरोपी दवाओं को लेकर आते थे। ऑनलाइन विज्ञापन में बाबा रामदेव की फोटो का प्रयोग करते थे। पुलिस कॉल सेंटर संचालक सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दो कर्मचारी किए थे गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने 12 नवंबर को कॉल सेंटर पर दबिश दी थी। दो कर्मचारी आकाश शर्मा और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था। लाखों की दवाएं जब्त की गई थीं। इन दवाओं को शक्तिवर्धक बताया जाता था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि कॉल सेंटर दो साल से चल रहा है। ऑनलाइन और पोर्न साइट पर दवाओं का प्रचार किया जाता था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिला के आयुर्वेदिक डॉक्टर जेके राणा ने सैंपल लिया था। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी हाथरस की कंपनी से दवाएं लेकर आते थे। इनका दाम भी ज्यादा नहीं होता है। कंपनी से पूछताछ में यह पुष्टि हो गई। उनसे अपने लाइसेंस की कॉपी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


दो साल से काम कर रहे थे आरोपी

आरोप दो साल से यह काम कर रहे थे। बाबा रामदेव की फोटो लगाकर शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर बिक्री करने के मामले में संस्था दिव्य योग मंदिर पंतजलि फेस एक बहादराबाद के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने 28 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में गांव बाईंपुर निवासी गजेंद्र यादव, गांव कुआंखेड़ा निवासी दिलीप यादव, राजेश यादव, गजेंद्र यादव, बालकिशन, बादल ठाकुर, पीयूष कुमार फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सोशल और अश्लील वेबसाइटों पर ढूंढते थे ग्राहक
योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे सेंटर में डायवर्ट होती थी।

यहां से ऑर्डर बुक कर दवाएं ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। दवा भेजने के लिए हैमर ऑफ थॉर, नव्या ग्रुप, आरके हेल्थकेयर और एसके ट्रेडर्स फर्म का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन बातों का खुलासा किया है।

आगरा: रामदेव की तस्वीर लगाकर बेच रहे थे नकली यौन शक्तिवर्धक दवा, दो आरोपी गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed