फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Pharma Empire Busted: 71 Crore Spurious Medicines Seized, Puducherry’s Meenakshi Pharma Exposed in Agra

UP: 71 करोड़ की नकली दवाओं का खेल...पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा निकली फर्जी, आगरा से खुला काला कारोबार

Fri, 26 Sep 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 08:35 AM IST
सार

आगरा में हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी को नकली दवाएं बेचने वाली पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा फर्जी निकली। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) और औषधि विभाग की जांच में पते पर फर्म का गोदाम और कार्यालय नहीं मिला।
 

विज्ञापन
Fake Pharma Empire Busted: 71 Crore Spurious Medicines Seized, Puducherry’s Meenakshi Pharma Exposed in Agra
नकली दवाएं हुईं जब्त - फोटो : संवाद

विस्तार

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 22 अगस्त को फव्वारा स्थित हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी की जांच में नकली दवाएं जब्त की गई थीं। यहां पुडुचेरी की एके. राजा की मीनाक्षी फार्मा के बिल मिले थे। नकली दवाएं खरीदी और खपाई जाती थीं।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट बनाकर सीडीएससीओ और ड्रग कंट्रोलर को दी गई। टीम कंपनी के लिखे पते पर जांच करने गई। इस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली। इसका कार्यालय और गोदाम भी नहीं पाया गया। करीब महीने भर की जांच में सीडीएससीओ को पता चला कि एके राजा हर 5-6 महीने में डमी फर्म से नकली दवाओं का काला कारोबार करता है।
विज्ञापन


इसके संचालक को पकड़ने और अन्य गोदाम की टीम जांच कर रही है। पुडुचेरी में ही बीती 3 सितंबर को सीडीएससीओ की टीम ने पुडुचेरी के मेट्टुपालयम में नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें एक करोड़ की नकली दवाएं और कच्चा माल जब्त किया था। यहां कई कंपनियों के बिल भी मिले। ये कंपनी बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि नकली दवा मामले की जांच करने पर हे मां मेडिको, श्री राधे मेडिकल एजेंसी, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पोइंट और ताज मेडिको के गोदामों में करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की हैं। इनसे लखनऊ के विक्की कुमार की न्यू बाबा फार्मा और सुभाष कुमार की पार्वती ट्रेडर्स ने भी दवाएं खरीदी थीं। कोर्ट से उनको गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।


नकली दवा मामले में आरोपी बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल और परिजन सोहित बंसल और मुकेश बंसल ने अधिवक्ता के माध्यम से सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद जिला जज संजय कुमार मलिक ने तीनों के जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed