फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Mobil Oil Making Factory Busted Found Company Cans Crime News

मोबिल ऑयल के पुराने असली डिब्बों में भरते थे नकली माल, पुलिस कार्रवाई में हुआ खुलासा

Wed, 09 Sep 2020 02:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 02:41 PM IST
सार

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जीनखाना के रहने वाले नासिर सहित 27 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, कॉपी राइट एक्ट
और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह लोग नकली मोबिल आयल कंपनी के लिए कंपनी के डिब्बे उपलब्ध
कराते थे। नए डिब्बे के ऊपर गत्ते की सील लगी होती है। 

विज्ञापन
Fake Mobil Oil Making Factory Busted Found Company Cans Crime News
पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई में बरामद हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र हनुमान नगर और ताजगंज के नीति बाग क्षेत्र में पकड़ी नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी के लिए सर्वो, हीरो, कैस्ट्रॉल कंपनी के खाली डिब्बे, ढक्कन, पैकिंग का सामान छत्ता के जीन खाना में नासिर के मकान में तैयार होता था।
विज्ञापन


पुराने डिब्बों में नामी कंपनी के नए स्टीकर लगाकर पैक करने का सामान उपलब्ध कराया जाता था। इस पूरे काम में 27 लोग लगे थे। पुलिस ने मंगलवार रात को छापा मारकर भारी मात्रा में खाली डिब्बे, स्टीकर, ढक्कन बरामद किए। संचालक और उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा : दो कारखानों में बन रहा था नामी कंपनी का नकली मोबिल तेल, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जीनखाना के रहने वाले नासिर सहित 27 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, कॉपी राइट एक्ट और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह लोग नकली मोबिल आयल कंपनी के लिए कंपनी के डिब्बे उपलब्ध कराते थे। नए डिब्बे के ऊपर गत्ते की सील लगी होती है। जीनखाना की फैक्टरी में यह सील भी तैयार हो रही थी। डिब्बों की पैकिंग, मुहर तक लगाई जाती थी। बाजार में यह बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। पैक करने के लिए आरोपियों के पास मशीन भी थीं।
 

यह हुई बरामदगी 
मुहर, सील, महिंद्रा, हीरो, कैस्ट्रॉल एक्टिव, सर्वो, हीरो, जैन्यूअन सुपर प्रीमियम 4 टी प्लस, सर्वो प्रीमियम सीएफ 4 मोबिल आयल कंपनी के डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर मिले हैं। यह माल 46 बोरियों और 13 कार्ट्न में रखा था। 

खरीदते हैं पुराने डिब्बे
बाजार से मोबिल आयल के पुराने डिब्बे खरीदे जाते थे। क्योंकि लोग कारीगरों को मोबिल ऑयल का डिब्बा देने के बाद खाली डिब्बा छोड़ देते हैं। इन डिब्बों को कारीगर जीन खाना के नकली के कारोबार से जुड़े लोगों को बेच देते थे। उन्हें साफ करके नया बनाया जाता था। मशीनों से सफाई होती थी। इसके बाद नए स्टीकर चिपकाए जाते थे। पुलिस को कुछ डायरी मिली हैं। इनमें माल खरीदने वालों के नाम लिखे हैं। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मुकदमे में नासिर, गुड्डू, सन्नो, बारी भाई, वसीम, सलमान, बॉबी, मोनू, छोटू, आजाद, शानू, सनी, गुलाटी, जावेद, नदीम, साबिर, नीरज, वसीम वसरू, इमरान भूरा, वसीम पिंटू, चीन चाचा, जीशान निम्मो, सादाब, साकिर, मेहराज और रिंकू को नामजद किया गया है। वादी चौकी प्रभारी एसआई मांगेराम हैं। आरोपी नासिर जीन खाना का रहने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed