फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Medicine Factory Busted in agra up news

दवा माफिया पर कार्रवाई:  छह करोड़ की पकड़ी गईं दवाएं, बाहर शहनाई, कक्ष में पढ़ाई..., अंदर बनाते थे नकली दवाई

Sun, 09 Jul 2023 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

आगरा में नारकोटिक्स और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तक ट्रक और लोडिंग टेंपो आते थे। उन्हें इस बात की भनक भी नहीं थी कि यहां नकली दवाएं बनाईं जा रही हैं। 

विज्ञापन
Fake Medicine Factory Busted in agra up news
नकली दवाएं पकड़ीं, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नकली दवा की फैक्टरी चलाने के लिए दवा माफिया ने मुफीद स्थान तलाशा था। फैक्टरी परिसर के बाहरी ओर श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट और पाराशर गार्डन (मैरिज होम) चल रहा था। इंस्टीट्यूट में पढ़ाई और मैरिज हॉल में शहनाई बजती थी। इसकी आड़ में माफिया अंदर नकली दवाएं बनाते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाहर से पता ही नहीं चलता था कि अंदर नकली दवा बनाने की फैक्टरी है। इंस्टीट्यूट में बच्चे पढ़ने आते थे। मैरिज हॉल में शादी-समारोह होते थे। आसपास के लोगों से पता चला कि कई बार लोडिंग टेंपो और ड्रम समेत अन्य सामान लेकर ट्रक भी आते थे। मैरिज हॉल और कॉलेज का सामान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता था।

ये भी पढ़ें - टमाटर हुआ सस्ता: यहां मिल रहा 65 रुपये किलो, एक बार में मिलेगा सिर्फ इतना

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिन से की जा रही थी रेकी

पुलिस ने बताया कि एएनटीएफ के सीओ इरफान नासिर से आगरा में नकली टैबलेट और कफ सिरप बनाने की जानकारी 30 दिन पहले मिली थी। इस पर टीम ने इनकी रेकी शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा कैंट स्टेशन से पार्सल से दवाओं को देश भर में खपाया जा रहा है। इस पर संयुक्त टीम बनाकर छापा मारकर फैक्टरी पकड़ी गई।

ये भी पढ़ें 'युवती नहीं युवक था वो': इंस्टा पर दोस्ती कर फंसाया जाल में, होटल में बुलाकर महिला को किया मजबूर; लूट ली आबरू

विज्ञापन

सात साल में 230 करोड़ की दवाएं जब्त

आगरा नकली, एक्सपायर्ड दवाएं, सरकारी दवाएं, गर्भपात किट, नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी का मुख्य ठिकाना बना है। यहां बीते 7 साल में करीब 230 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। यहां से तीन अंतरराज्यीय गैंग पकड़े जा चुके हैं।

- 2021: गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान की चार मंजिला अवैध फैक्टरी पकड़ी। संचालक राजन अग्रवाल था।
- 2021: आवास विकास कॉलोनी निवासी सुधीर राजौरा, प्रदीप राजौर और मथुरा के सौरभ का एक्सपायर्ड दवाओं की री-पैकिंग की फैक्टरी व गोदाम पकड़ा।
- 2020: नशे की दवाओं की कालाबाजारी पकड़ी, कमला नगर निवासी विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा के दो गोदाम भी सील।
- 2020: कमला नगर निवासी पंकज गुप्ता का अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा, नकली, नशे की और सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करता था।
2020: शास्त्रीपुरम में दो घरों में बने अवैध गोदाम में 50 लाख रुपये की नकली दवाएं पकड़ीं।
- 2019 : निबोहरा में सात लाख रुपये की कीमत के नकली इंजेक्शन और एंटीबायोटिक दवाएं जब्त कीं।
- 2019: राजस्थान पुलिस ने गर्भपात की नकली दवाओं की किट पकड़ीं।
- 2018: पंजाब एसटीएफ ने 17 लाख रुपये के कफ सिरप जब्त किए।
- 2018: फ्रीगंज में नारकोटिक्स की टीम ने दो गोदामों में दवाओं का जखीरा पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed