फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake marks sheet ready in dr. br ambedkar university

22 सहायक अध्यापकों की बीए की मार्कशीट भी फर्जी

Tue, 04 Aug 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 04 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
fake marks sheet ready in dr. br ambedkar university
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की फर्जी मार्कशीट मामले की जांच में परत दर परत नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी की जांच में 22 अभ्यर्थियाें की स्नातक की मार्कशीट भी फर्जी पाई गई। इन्होंने शिक्षा माफिया से सांठगांठ कर स्नातक की मार्कशीट तैयार करा ली। एसआईटी ने इनके खिलाफ संबंधित जनपदों में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बीएड फर्जी मार्कशीट मामले में एसआईटी संबंधित कालेजों में पहुंचकर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकार्ड खंगाल रही है। ऐसे ही 22 अभ्यर्थियों की जांच करने के लिए टीम आरबीएस कालेज पहुंची। इन्हाेंने इस कालेज से 2007-08 में बीए उत्तीर्ण दिखाया था। टीम ने अभ्यर्थियों के फीस शुल्क, उपस्थिति रजिस्टर और लाइब्रेरी कार्ड भी जांचा, लेकिन इनका कोई रिकार्ड नहीं मिला। सूत्र बताते हैं कि इसमें अधिकांश अभ्यर्थी बागपत, मैनपुरी, फीरोजाबाद में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आ रहे हैं मामले
- गोपनीय चार्ट से संबंधित अभ्यर्थी का शैक्षणिक रिकार्ड लेकर टीम उनके स्नातक और बीएड करने वाले कालेज पहुंच रही है। छात्राें के उपस्थिति रजिस्टर, आईकार्ड, पुस्तकालय कार्ड, फीस रसीद जैसी जानकारी जुटाई। शिक्षा माफिया इसी में चूक कर गए, इन्हाेंने बीएड की मार्कशीट जनरेट करने के साथ कालेजाें में यह रिकार्ड जनरेट नहीं करा पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय प्लेस में पकड़ी थी प्रिंट होती मार्कशीट
- विश्वविद्यालय का नाता सिर्फ बीएड की फर्जी मार्कशीट से ही नहीं जुड़ा। 2010-11 में तत्कालीन कुलसचिव शत्रुघभन सिंह ने संजय प्लेस के एक बेसमेंट में छापा मारा था। यहां विवि की मार्कशीट छापी जा रही थीं। इसमें अधिकांश बीए की मार्कशीट रहीं, जोे अलग-अलग सत्राें की थी। छापे में यहां से भारी मात्रा में नकली मार्कशीट बरामद हुई थी। खास बात रहस्मय तरीके से यहां कोई नहीं मिला। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी को बचाने के लिए बड़ा ‘सौदा’ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed